फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्टीपल डिवाइस प्रोजेक्ट रहा अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद लखनऊ के तत्वावधान में जिला विज्ञान क्लब द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर राजकीय आईटीआई सहादतपुरा परिसरर में दो दिवसीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन किया गया। जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आए बच्चों ने अनेक विषयों पर मॉडल प्रस्तुत किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय ने फीता काट कर किया। विज्ञान महोत्सव में कार्यक्रम में मॉडल के आधार पर प्रथम पुरस्कार राजकीय आईटीआई मऊ के द्वारा मल्टीपल डिवाइस प्रोजेक्ट के लिए दिया गया। द्वितीय पुरस्कार विलेज माडल एवं हाईडो इलेक्टिक पावर प्लाट प्रोजेक्ट के लिए सैनिक आईटीआई तथा तृतीय पुरस्कार बेस्ट वाटर ट्रीटमेंट प्रजोक्ट के लिए किंग्स किंगडम स्कूल को दिया गया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय ने ने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण और कार्य व्यवहार के प्रति सामान्य जनमानस को निरंतर जागरूक करने और नवीनतम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के कार्यकलापों से अवगत कराने के लिए इस तरह की प्रर्दशनी समय-समय पर आवश्यक होती है।
विज्ञापन

इस अवसर पर प्रधानाचार्य भूपेंद्र कुमार पाल, जिला सेवायोजन अधिकारी वकील अहमद अंसारी, प्रधानाचार्य राजकीय पालीटेक्निक नवनीत कुमार श्रीवास्तव, एमआईएस प्रबंधक आशुतोष पांडेय, सर्वेश दूबे, गोपाल दुबे, सत्येंद्र प्रताप सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें