फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से चलेगा जिले में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुष्ठ रोग से छुटकारा दिलाने के लिए स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा। बुधवार को कुष्ठ रोग जागरूकता से पूर्व कलेक्ट्रेट पर जिलाधिकारी द्वारा घोषणा तथा शपथ को पढ़ा जाएगा, इसके अलावा सभी विभागों पर घोषणा पढ़ी जाएगी।
विज्ञापन

स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान की जानकारी देते हुए जिला कुष्ठ परामर्शदाता डॉ. कृष्ण यादव ने बताया कि महात्मा गांधी की पुण्यतिथि को कुष्ठ निवारण दिवस के रूप में मनाया जाएगा। जिसमें जिलाधिकारी द्वारा घोषणा बढ़ने के साथ 15 दिवसीय जागरूकता अभियान का शुभारंभ किया जाएगा। अभियान के तहत 13 फरवरी तक जिले के सभी तहसील मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापार प्रचार-प्रसार किया जाएगा। अभियान के दौरान कुष्ठ रोग से जुड़ी भ्रांतियों को जागरूकता के माध्यम से दूर किया जाएगा।
......
मऊ। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीमें डोर टू डोर जाकर कुष्ठ रोगियों की खोज करेेगी। संभावित रोगियों का परीक्षण कर उन्हें संबधित पीएचसी व सीएचसी रेफर किया जाएगा, जहां कुष्ठ रोग की पुष्टि होने के बाद पीएचसी और सीएचसी स्तर पर ही एमडीटी की दवा दी जाएगी। जिला परामर्शदाता ने बताया कि अभियान के तहत चिह्नित मरीजों को दो तरह के कार्ड जारी किए जाएंगे। जिसमें लाल कार्डधारक मरीज को 12 माह और पीले कार्ड धारक मरीज को छह माह तक दवा लेनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें