बढुआ गोदाम (मऊ)। अखिल भारतीय किसान महासभा और प्रगतिशील व्यापार मंडल के नेतृत्व में बढुआ गोदाम बाजार में जमीन अधिग्रहण के मुआवजा में कटौती और गड़बड़ी के खिलाफ चल रहे अनिश्चितकालीन धरने के 95 वें दिन भी धरना- प्रदर्शन जारी रहा।
ट्रेड यूनियन के नेता कामरेड राम सिंह ने कहा कि किसानों के हित में काम करने का दावा कर केंद्र और प्रदेेश में आई भाजपा सरकार आज खुद किसान विरोधी हो चुकी है। रोजगार मुहैया कराने के बजाए 24 लाख सरकारी खाली पड़े पदों को सरकार समाप्त कर दी है। कहा कि देश में नौकरी को समाप्त कर सरकारी संस्थानों को निजी हाथों में सौंपा जा रहा है। प्रदर्शन को किसान मजदूर सभा के टेल्हू राम , बसंत कुमार, विनोद सिंह आदि ने भी संबोधित किया।