फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से मची भगदड़, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट (मऊ)। नगर पंचायत के चिरैयाकोट चौक स्थित पुलिस बूथ के सामने शनिवार की सुबह हाईटेंशन का तार टूटकर गिर गया। अचानक तार के टूटने से बाजार में भगदड़ की स्थिति मच गई। जिससे तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह 11 बजे चिरैयाकोट चौक पर लोगों की भीड़ थी। इसी बीच नगर में बिजली आपूर्ति के लिए बिछाए गए हाईटेंशन तार में स्पार्किंग होने लगी। अभी लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही तार टूटकर सड़क पर आ गिरा। तार टूटकर नीचे गिरने से बाजार में हड़कंप की स्थिति बन गई। भगदड़ में अमरेसपुर गांव निवासी अभिमन्यु राम, पहाड़पुरा निवासी सुरेश यादव तथा सूर्यभान घायल हो गए। बाद में तीनों घायलों को पुलिस ने कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उधर तार टूटने के चलते चार घंटे तक चिरैयाकोट में बिजली आपूर्ति ठप रही। जहां बाद में बिजली कर्मियों ने मरम्मत कार्य कर तार जोड़कर आपूर्ति बहाल दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें