फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरूची के अनुसार विषय का करे चुनाव युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी (मऊ)। सर्वोदय पीजी कॉलेज के राष्ट्रीय सेवा योजना के चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन रविवार को घोसी क्षेत्र के सरहरा जमीन सरहरा स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में युवाओं ने कौशल विकास हेतु युवा नामक संगोष्ठी आयोजित हुई। कार्यक्रम अधिकारी अमरजीत कुमार ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि कौशल विकास के माध्यम से युवा अपने अंदर नई तकनीकी का ज्ञान प्राप्त कर स्वावलंबी बन सकते हैं। इसके लिए अपने रुचि के अनुसार युवाओं को क्षेत्र का चुनाव करना चाहिए। कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों में भाग लेने से युवाओं को आत्म निर्भर बनने का अवसर मिलता है। इस मौके पर सारिका सेन यादव , नैना शर्मा, लक्ष्मी मौर्या, रामविलास चौहान, अतुल शर्मा, हिमांशु वर्मा, उद्देश्य पांडेय, दरक्शा परवीन, फातिमा खातून ,जैनब खातून, प्रवीण स्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें