फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटक नुक्कड़ से दिया पेयजल स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पेयजल एवं स्वच्छता सहयोग संगठन द्वारा बुधवार को रानीपुर ब्लाक के समस्तीपुर ग्राम पंचायत में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें नाटक नुक्कड़ से ग्रामीणों को पेयजल स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

राज्य पेयजल स्वच्छता मिशन के तहत जिले में पेयजल एवं स्वच्छता सहयोग संगठन द्वारा ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर प्रदूषित जल से होने वाले रोगों के बारे में लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को समस्तीपुर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में संगठन के प्रशिक्षक विशाल यादव ने नाटक नुक्कड़ से लोगों को प्रेरित किया। इस दौरान प्रशिक्षक ने लोगों को शुद्ध पेयजल पीने हेतु इंडिया मार्का हैंडपंप का पानी पीने के लिए प्रेरित करने के साथ हैंडपंप के आस पास गंदगी ना करने की बात कही। साथ ही प्रदूषित पानी के सेवन से होने वाले विभिन्न बीमारियों के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि पेयजल वाले स्थान के आस पास गदंगी न जमा होने दे। साथ ही खुले में शौच करने के बजाए शौचालय का प्रयोग और शौच के बाद साबून से हाथ धोने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि 40% बीमारियां हमारे हाथों के माध्यम द्वारा होती हैं। इस मौके पर बबलू यादव, मृत्युंजय पांडे, कुलदीप पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें