वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के दो गांवों में बुधवार को समाजवादी पार्टी द्वारा चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी गई। साथ ही उन्हें सपा शासन की समय संचालित योजनाओं और नीतियों की जानकारी दी गई।
पार्टी के प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव तथा पूर्व सांसद रामा शंकर विद्यार्थी की अध्यक्षता में बुधवार को भातकोल, फरीदपुर गांव में ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में पूर्व सांसद ने बताया कि 7 जनवरी से 20 जनवरी तक राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर जनसंपर्क का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की अनेक योजनाएं जैसे लैपटॉप, कन्या विद्या धन, डॉ. राम मनोहर लोहिया आवास योजना, वृद्धा पेंशन, 108, 102 ,100 नंबर जैसी योजनाओं से सबसे ज्यादा अगर किसी को लाभ हुआ है तो वह पिछड़ा और दलित समाज है। कहा कि आने वाले लोकसभा चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करें अन्यथा बीजेपी के लोग अति पिछड़े समाज को दीमक की तरह खाकर नष्ट कर देंगे। वहीं जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि किसानों को हित का सरकार बताने वाले सरकार में किसान यूरिया के लिए दर दर की ठोकर खा रहे है, हक मांगने पर उन पर मामला दर्ज कराया जा रहा है। इस मौके पर मीडिया प्रभारी आमान अहमद, रामशब्द यादव, रामप्रताप यादव, रामू यादव, डीपी यादव, जितेंद्र चौहान, अनिल चौधरी, सरफराज खान, हबीबुर्रहमान, मुन्ना खान, अनिल चौहान, सुनील चौहान, महाजन चौहान आदि मौजूद रहे।