फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह की जयंती मनाई गई

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। लोकदल और समाजवादी युवजनसभा सहित कई संगठनों ने रविवार को किसानों के मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का जन्म दिन मनाकर उन्हें स्मरण किया। लोकदल ने दोहरीघाट स्थित चौधरी चरण सिंह पंप कैनाल हेड पर चौधरी साहब का जन्मदिन मनाया। युवजन सभा ने सपा कार्यालय पर पूर्व प्रधान मंत्री के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

चौधरी साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद लोकदल के प्रदेश महासचिव देवप़काश राय ने कहा कि चौधरी साहब ने किसानों के लिए जो नीतियां बनाई थी। बाद में आने वाली सरकारें उसका पालन करतीं तो आज किसानों की दुर्दशा नहीं होती। जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा कि चौधरी साहब ने शिक्षा-दीक्षा पूरी करने के बाद किसानों की भलाई के लिए लंबी लड़ी और किसानों को कई लाभ दिलाए। कहा कि इससे पहले किसानों को किसी सरकार में कोई पूछने वाला नहीं था।
कहा कि आज वर्तमान में चौधरी साहब की बनाई हुई पार्टी राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह चौधरी साहब की नीतियों को लागू कराने के लिए काम कर रहे हैं। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि चौधरी साहब बेईमानी और भ्रष्टाचार से बहुत सख्त नफरत करते थे। एक संस्मरण सुनाते हुए कहा कि टाटा कंपनी के चेयरमैन ने पार्टी की मदद करने की पेशकश की तो उन्होंने साफ इंकार कर दिया। कहा कि मुझे आपकी मदद की जरूरत नहीं है, जरूरत पड़ी तो मैं किसानों के सामने चादर फैला दूंगा, किसानों से जितना पैसा मिल जायेगा, उसी से पार्टी चला लूंगा। उधर सपा कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में समाजवादी युवजन सभा के अध्यक्ष अशोक यादव ने चौधरी साहब के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि चौधरी साहब ने कहा था कि देश की खुशहाली का रास्ता गांवों से होकर गुजरता है।
विज्ञापन

लेकिन वर्तमान केंद्र और प्रदेश की सरकारें गांवों और गांववासियों की उपेक्षा पर तुली हुई हैं। कहा कि चौधरी साहब ने पूर्व प्रधान मंत्री, उपप्रधानमंत्री, गृहमंत्री वित्त मंत्री के रूप में देश को एक दिशा दी। प्रदेश के मुख्यमंत्री तथा मंत्री रहते हुए उन्होंने क्रांतिकारी भूमि सुधार कि ए। जमींदारी उन्मूलन, चकबंदी, पटवारी प्रथा का उन्मूलन, भूमि सुधार कानून और गन्ना किसानों के लिए उचित मूल्य दिलाने के कार्य चौधरी साहब की ही देन हैं। इस मौके पर दिलीप पांडेय, राहुल निषाद, खुशहाल सिंह, चंद्रिका यादव और धीरज राजभर आदि मौजूद रहे।
घोसी : स्वराज भारत के तत्वावधान में नगर स्थित कैंप कार्यालय पर चौधरी चरण के जन्मदिन को किसान दिवस के रूप में मनाया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमरेंद्र बहादुर यादव ने कहा कि चौधरी चरण जी का पूरा जीवन किसानों, वंचितो के लिए समर्पित रहा। इस अवसर पर डॉ. रामनिवास, फैज अंसारी, रामकेर, उदयराज यादव, धर्मेंद्र, राजेश यादव, हरिंदर बनवासी, रमेश कुमार,मनोज विश्वकर्मा, भुवाल राजभर आदि रहे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवकुमार ने किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें