फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स़ाफ सफाई के प्रति किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरीडीह। क्षेत्र के रामअवध सिंह महाविद्यालय में गुरुवार को एक दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का आयोजन परिसर में किया गया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने सार्वजनिक स्थलों की स़ाफ सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

छात्र छात्राओ ने प्राथमिक विद्यालय रैकवारेडीह, संत रविदास मंदिर रैकवारेडीह, सहित विभिन्न स्थानों की साफ सफाई किया। साथ ही रैली निकाल कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। महाविद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन कर समाज मे फैली सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में सुलेखा यादव, पूजा यादव, आरती सिंह आदि ने घर घर शौचालय का निर्माण करावा पेश कर लोगो को शौचालय के प्रति जागरूक किया। संदीप व आलोक, मनोज ने जहां कही भी हो लोकतंत्र, शिक्षा है उसका मूल मंत्र प्रस्तुत कर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. प्रविंद्र कुमार, प्रबंधक अजीत सिंह, प्रेम चंद, संजय मिश्र, संतोष खरवार, डॉ. संजय मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें