मऊ। विश्व हिंदु परिषद की इकाई बजरंग दल द्वारा शुक्रवार को जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 8 लोग रक्तदान कर महादानी बने।
इससे पहले शिविर का शुभारंभ सुबह नौ बजे विश्व हिंदू परिषद के प्रांत उपाध्यक्ष रामकृष्ण उपाध्याय और जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह तोमर द्वारा राम दरबार के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप प्रज्जवलित कर किया गया। शिविर में 20 सदस्यों ने रजिस्ट्रेशन कराया। शिविर में कुछ ऐसे लोग भी पहुंचे जो पिछले कई सालों से स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश कर रहे हैं। इसमें विहिप के प्रांत उपाध्यक्ष रामकृष्ण भारद्वाज अग्रणी रहे। उन्होंने अबकी बार 23वीं बार रक्तदान किया। कहा कि विहिप ने बिना खून लिए ही ब्लड बैंकों से मरीज को रक्त उपलब्ध कराने का लक्ष्य रखा है। यह तभी हो सकता है जब रक्तदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने में सब सहयोग करें।
इस मौके पर अभिषेक भारद्वाज, शैलेश मौर्य, प्रकाश सरोज, अमित राय, प्रभाकर राय, भानूप्रकाश पांडेय, मनोज जायसवाल के साथ ब्लड बैंक के अखिलेश त्रिपाठी, अशोक, राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।