फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया धानक्रय केंद्र का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु ने शुक्रवार को जिले में बनाए गए धान क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान दो धान क्रय केंद्र बंद मिले। इससे नाराज डीएम ने आरएमओ को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा।
विज्ञापन

जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु पहले रानीपुर ब्लॉक के खुरहट, गालिबपुर, धर्मसीपुर, मुहम्मदाबाद गोहना एवं बनियापर पहुंचे। इस औचक निरीक्षण में गालिबपुर के साथ धर्मसीपुर गांव में बनाया गया क्रय केंद्र बंद मिला। जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। साथ ही केंद्र प्रभारी और डिप्टी आरएमओ को नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगने का आदेश दिया। नोटिस का जबाब न देने पर संबंधित के विरुद्घ विधिक कार्यवाही करने का निर्देश दिया। धान क्रय केंद्र मुहम्मदाबाद गोहना में कोई क्रय न होने पर यहा के प्रभारी अनुपमा त्रिपाठी मार्केटिंग इंस्पेक्टर से स्पष्टीकरण मांगा गया। इस वर्ष मऊ जिले में धान क्रय करने का लक्ष्य 71 हजार एमटी तय किया गया है। जिसमें से आज तक 21 हजार एमटी धान क्रय किया जा चुका है। लक्ष्य को पाने के लिए जिले में 58 क्रय केंद्र खोलें गए हैं। जिलाधिकारी ने सभी क्रय केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया कि वो सभी समय से केंद्र खोलें यदि कोई क्रय केंद्र बंद मिलता है तो सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें