बढुआ गोदाम। परदहां ब्लाक क्षेत्र के बढुआ गोदाम सब स्टेशन से दुल्लहपुर के लिए विद्युत लाइन के 33 हजार वोल्टेज का हाईटेंशन तार मंगलवार की सुबह पांच बजे बढुआ गोदाम गांव के पास11 हजार बोल्ट के तार पर अचानक टूटकर गिर गया। इससे पनियरा और कोटवां उपकेंद्र से जुड़े लगभग 100 गांवों की आपूर्ति 12 घंटे ठप हो गई । बिजली न मिलने से इन गांवों के राजकीय और निजी नलकूपों का संचालन भी ठप हो गया है। ताजोपुर औधोगिक क्षेत्र के छोटे उद्योग धंधे भी बंद हो गए। आपूर्ति न होने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
बताते चलें कि गाजीपुर जिले के दुल्लहपुर के लिए बढुआ गोदाम सब स्टेशन से विद्युत की आपूर्ति के लिए 33 हजार बोल्टेज की विद्युत लाइन बढ़आगोदाम होते हुए जाती है। मंगलवार की सुबह पांच बजे के करीब बढुआ गोदाम गांव के पास पनियरा और कोटवां उपकेद्रं के लिए गई 11 हजार बोल्टेज वाली लाइन के तार पर टूटकर गिर गया। इससे ताजोपुर, पनियरा, कहिनौर, डुमरांव, गोहटा, कोटवां, कटरा, बढुआ गोदाम, सरयां सहित 100 गांवों की बिजली आपूर्ति 12 घंटे ठप रही। इससे राजकीय नलकूपों के अलावा सैकड़ों नीजी नलकूपों ठप हो गए । बारिश नहीं होने से सिंचाई के लिए लोग परेशान रहे लेकिन बिजली आपूर्ति बहाल न होने से आटा चक्की, छोटे उद्योग, करघे बंद हो गए हैं। गांवों में आपूर्ति नहीं होने से पानी के लिए लोग परेशान हो गए । बिजली आपूर्ति न होने से लोगों में हाहाकार मचा हुआ था।
बढुआगोदाम के एसडीओ विद्युत अमित गुप्ता ने बताया कि बढुआ गोदाम में 33 हजार वोल्ट तार का 11 हजार बोल्ट के तार पर टूटकर गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित है। गड़बड़ी ठीक कराई जा रही है।