मऊ। मधुबन तहसील के तिनहरी गांव में बुधवार को एसडीएम निरंकार सिंह की अध्यक्षता में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में एसडीएम ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इससे पहले एसडीएम ने ग्रामीणों को प्रेरित करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। इस मौके पर संदीप तिवारी ,एडीओ पंचायत गुलाब चन्द्र गुप्ता, प्रधान राकेश, विनोद तिवारी ,अभिषेक सिंह ,लालबहादुर ,अशोक तिवारी आदि मौजूद रहे।