फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता का शोषण कर रही है वर्तमान सरकार: पासवन

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक रविवार को मुहम्मदाबाद गोहना पार्टी कार्यालय पर आयोजित हुई। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान ने कहा कि वर्तमान भाजपा की प्रदेश सरकार जनता का शोषण कर रही है।
विज्ञापन

कहा कि विकास के सभी कार्य बंद हो गए हैं। गरीबों को मिलने वाले विभिन्न योजनाओं को बंद कर दिया गया है। पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा आजमगढ़ से साईकिल रैली निकाली जाएगी। जो कि छह अगस्त को मऊ जिले में प्रवेश करेगी। जहां मुहम्मदाबाद गोहना में स्थानीय कार्यकर्ताओं द्वारा रैली मेें शामिल कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत किया जाएगा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष ननकू प्रसाद राजभर, रामशब्द यादव, सुरेंद्र यादव, सूबेदार, लल्लन, प्रदीप राजभर, धीरेंद्र यादव, मुन्ना खान, संतोष यादव, अजीत यादव, मोनू खान, मुमताज अहमद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
घोसी : समाजवादी पार्टी घोसी विधानसभा की मासिक बैठक विधानसभा अध्यक्ष लालचंद यादव की अध्यक्षता में रविवार को कैंप कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें लोकतंत्र बचाओ देश बचाओ साईकिल यात्रा को सफल बनाने की योजना तैयार की गई। पूर्व विधायक सुधाकर सिंह ने बताया सत्ता में काबिज सरकार गरीबों का शोषण कर रही है। बताया कि आजमगढ़ से चल कर लोकतंत्र बचाओं देश बचाओ साईकिल यात्रा मुहम्मदाबाद होते हुए घोसी विधान सभा के नदवासराय में 6 अगस्त को तीन बजे पहुंचेगी। पूर्वांचल इंटर कालेज में रात्रि विश्राम के बाद 7 अगस्त को सुबह साईकिल यात्रा भिखारीपुर चट्टी होते हुए मधुबन विधान सभा के लिए रवाना होगा। इस अवसर पर लालचंद यादव, राजेंद्रनाथ पांडेय, ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह, महेंद्र चौहान, सलमान घोसवी, मिल्टन खान, रामदरश यादव, सीताराम कुशवाहा, महेंद्र यादव सहित अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें