फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदाकर्मियों ने बेमियादी हड़ताल की दी चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिरैयाकोट बिजली उपकेंद्र पर तैनात संविदा कर्मचारियों की बैठक रविवार को उपकेंद्र स्थित मंदिर प्रांगण में कर्मचारी संघ के पूर्वांचल अध्यक्ष आरएन सिंह की अध्यक्षता आयोजित हुई। बैठक में लंबित मांगे पूरी न होने पर 11 अगस्त से बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

बैठक लेते हुए अध्यक्ष ने कहा कि बिजली विभाग चार माह पूर्व में हुए समझौते पर आज तक कोई विचार नही किया है। चार माह बीत जाने के बाद भी किसी भी संविदा कर्मचारियों का न तो ईपीएफ काटा गया, न ही बीमा कराया गया है। ठेकेदारों द्वारा अनुबंध के अनुरूप कर्मचारियों को नही रखा गया है, कुछ ठेकेदारों द्वारा आरटीजीएस के माध्यम से कर्मचारियों के खाते में पैसा भेजकर वापस लिया जा रहा है। विभाग द्वारा इस मांग को लेकर कई बार गुहार लगाने के बाद भी उनके मांगों पर विचार नहीं किया जा रहा है। विभाग द्वारा अगर 10 अक्टूबर तक मांग पूरी नहीं होती हैं तो पूरे जिले में संविदाकर्मी कार्य से बहिष्कार करते हुए अनिश्वितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। बैठक में राहुल सिंह, रघुनंदन यादव, आरपी राय, मनोज मौर्य, रामनरेश यादव, प्रमोद सिंह, अभय मढेसिया, रामविजय यादव, राजू मौर्या, जेपी यादव सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें