फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम सभा की खुली बैठक में लाभार्थियों का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
बढुआ गोदाम। परदहा ब्लाक क्षेत्र के अहिलाद गांव मेें गुरुवार को नोडल अधिकारी हरिराम और ग्राम प्रधान झब्बू सिंह की अध्यक्षता में खुली बैठक हुई। बैठक में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में मुख्यमंत्री आवास योजना के 99 लाभार्थियों का चयन किया गया। ग्राम विकास अधिकारी अनुपमा सिंह ने कहा कि जिन लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है। वह व्यक्ति तत्काल संबंधित योजना का फार्म भरकर जमा कर दें ताकि उन्हें सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जा सके। साथ ही बैठक में मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए 99 लोगों का चयन किया गया। छूटे हुए 28 लोगों को पात्र गृहस्थी के लिए चयन किया गया। वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए 18 विधवा पेंशन के लिए 3 और दिव्यांग योजना के लिए एक व्यक्ति का चयन किया गया। बैठक के दौरान ग्राम प्रधान झब्बू सिंह ने कहा कि गांव के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजना का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। बैठक में रामप्रभाव सिंह ,जयराम, सुदर्शन राम, रोहित सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें