वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नगरीपार गांव में मंगलवार की रात संदिग्ध हाल में जहर खाने से बीमार हुई महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिवार के सदस्यों को महिला के जहर खाने के कारण की जानकारी नहीं हो सकी।
मृत विवाहिता मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नगरीपार गांव निवासी अनिता 20 पुत्री मोतीलाल कुछ दिन पहले ही अपने ससुराल से अपने मायके नगरीपार आई हुई थी। मंगलवार की रात परिजनों के सोने के बाद महिला ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया। महिला की हालात बिगड़ने पर परिजनों को इस बात की जानकारी हुई और परिजन उसे मुहम्मदाबाद गोहना अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डाक्टरों ने गंभीर हालात देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद आजमगढ़ मंडल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। बुधवार को महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।