कोतवाली क्षेत्र के बस स्टेशन के पास सोमवार की रात 12.30 बजे के करीब खड़े ट्रक में अनियंत्रित ऑटो टकरा गया। इस दुर्घटना में ऑटो सवार दपंति घायल हुए। पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराई।
कोतवाली क्षेत्र के गौरीडीह गांव निवासी विनोद चौहान 35 पुत्र मंगरू मुंबई में रहकर प्राइवेट जॉब करता है। सोमवार को वह अपनी पत्नी के साथ दादर एक्सप्रेस से मऊ स्टेशन उतरा। और ऑटो रिर्जव कर गांव के लिए रवाना हुआ था। ऑटो अभी घोसी बस स्टेशन के पास पहुंचा था कि तेज गति होने के चलते ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराया। इससे ऑटो में सवार विनोद और उसकी पत्नी घायल हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों को घोसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।