मधुबन(मऊ)। किसानों की शिकायत पर शुक्रवार को एसडीएम ने कटघरा शंकर (रौजा) स्थित पीसीएफ केंद्र पर छापेमारी किया। इस दौरान क्रय केंद्र बंद मिला। जानकारी करने पर पाया गया कि क्रयकेंद्र को बंदकर कर्मचारी दूसरे स्थान पर गेंहू की खरीद कर रहें थे। इसकी जानकारी न तो अधिकारियों को थी और न ही किसानों को। इस अनियमितता के बाबत एसडीएम ने संबंधित अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है। साथ ही अनियमितता के बाबत उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर अवगत कराया। कार्रवाई से क्षेत्र में मौजूद अन्य केंद्र प्रभारियों में हड़कंप मच गया।
बताते चले किसानों से गेंहू खरीददारी के लिए बनाए गए छह केंद्रों में से एक केंद्र पीसीएफ रौजा पर स्थापित है। जहां गेंहू की खरीद चल रही थी। लेकिन पिछले कुछ दिनों से यहां अनियमितता की शिकायत किसानों ने उप जिलाधिकरी निरंकार सिंह से की। शिकायत पर शुक्रवार को उपजिलाधिकारी ने पीसीएफ रौजा पर छापेमारी किया। गोदाम खरीद केंद्र पर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था।
इस संबंध में एसडीएम निरंकार सिंह ने बताया कि सचिव द्वारा गेहूं खरीद का जो स्थान कागज में दिखाया गया है वहां की दुकान बंद थी जिस स्थान खरीददारी की जा रही थी वहां खरीददारी की किसी किसान को जानकारी नही है।जिसकी वजह से किसान परेशान थे। इस तरह सचिव द्वारा किसानों को गुमराह करने जैसा काम किया गया है। इससे सम्बन्धित कोई बोर्ड या सूचना भी क्रय केंद्र पर नही लगाया गया था।