मऊ। एआरटीओ कार्यालय में शुक्रवार को एआरटीओ अवधेश राम की अध्यक्षता में जिले के दो पहिया डीलरों आपरेटरों को डाटा मैनेजमेन्ट सिस्टम (डीएमएस) की ट्रेनिंग दी गयी। आगामी दो जुलाई 2018 से पूरे प्रदेश में एक साथ डीएमएस व्यवस्था लागू की जानी है। इस योजना के अंतर्गत अब डीलर के यहां ही सभी आवश्यक प्रपत्रों को अपलोड किया जायेगा। इसके क्रियान्वयन के लिए प्रशिक्षण के माध्यम से मु रेयाज फारूकी (डीबीए) ने सभी डीलरों को जानकारी दी । इस प्रशिक्षण में मानवेन्द्र प्रताप सिंह, दयानिधि उपाध्याय, अजय सिंह, एमए अंसारी सम्मिलित रहे।