फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंबित विवेचनाओं को निस्तारित करने का निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने रविवार को पुलिस लाइन सभागार में अपराध समीक्षा बैठक किया। जिसमें अच्छे कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया गया। रमजान के मद्देनजर अपराध समीक्षा करते हुए एसपी ने कहा कि जनता के साथ किसी भी तरह का दुर्व्यवहार नहीं होना चाहिए। थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि रमजान माह के दृष्टिगत अपने-अपने थाना क्षेत्रों में रोजाना पैदल गश्त करें। संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की नियमित चेकिंग कराई जाए।
विज्ञापन

एसपी ने लंबित विवेचनाओं का निस्तारण पूरी गुणवत्ता और सक्रियता से करने, वांछितों और वारंटियों की गिरफ्तारी अभियान चलाकर करने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, सभी क्षेत्राधिकारी, थानाध्यक्ष, प्रतिसार निरीक्षक सुदामा राम, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभी शाखा प्रभारी और भारी संख्या में मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने अच्छे कार्य करने वाले प्रधान लिपिक दद्नन राम को सम्मानित किया। साथ ही चौकी प्रभारी चन्द्रभान सिंह, चौकी प्रभारी अशोक कुमार ,उप निरीक्षक एसएन यादव ,एसआई रुस्तम खां, एसआई शंकर सिंह राठौर, मुख्य आरक्षी छेदीराम, आरक्षी गण अंकित यादव, मोहम्मद अली खां, धनंजय पांडेय, नीरज शर्मा, निर्भय सिंह, महिला आरक्षी गीता यादव सहित कुल 12 पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने इस दौरान सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें