फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाईलैंड कमाने गए युवक का शव जंगल में पेड़ से लटकता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र कोपा कोहना गांव निवासी 21 वर्षीय युवक छह माह पूर्व कमाने के लिए घर से थाईलैंड गया था। वहां चार दिनों से लापता युवक की लाश बुधवार को एक जंगल में पेड़ से लटकी मिली। बुधवार की शाम परिजनों को हादसे की सूचना मिली तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

गांव निवासी रविंद्र यादव का पुत्र चंदन (21) नवंबर 2017 में कमाने के लिए थाईलैंड गया था। जहां वह खोनसेन शहर में रहकर कोई रोजगार करता था। परिवार वालों को मिली सूचना के अनुसार, चंदन रविवार को सुबह काम पर निकला तो शाम को वापस नहीं लौटा। उसके साथियों ने उसकी काफी तलाश किया लेकिन पता नहीं चला। बुधवार को उसके साथियों को सूचना मिली कि पास के एक जंगल में चंदन की लाश पेड़ से लटकी है। उसके हाथ और पैर तोड़ कर पेड़ पर टांग दिया गया था। चंदन के रिश्तेदार का एक लड़का सुनील भी थाईलैंड में रहता है। सूचना पर वह मौके पर पहुंचा। पुष्टि के बाद सुनील ने चंदन के पिता को फोन पर खबर दी। कमाऊ बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। मां शकुंतला खबर मिलते ही मूर्छित होकर गिर पड़ी। चंदन का पिता रविंद्र सब्जी की छोटी सी दुकान चलाकर परिवार का खर्च उठाता है। जवान बेटे की मौत से वह बिलख उठा। चंदन के छोटे भाई अमित (18), अजीत (16) , बहनें रीमा (14) और रीतिका (12) भाई की मौत से बेहाल हो उठीं। चंदन की मौत की सूचना मिलते ही सांत्वना देने वाले रिश्तेदारों और शुभचिंतक उसके घर पहुंचने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें