कस्बा स्थित शहीद स्मारक परिसर के सुंदरीकरण और स्मारक को ऊंचा किया जाएगा। नवसृजित मधुबन नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया ने इस संबंध में पहल शुरु कर दी है। बुधवार को वे विभागीय अवर अभियंता के साथ पहुंचकर भूमि की पैमाईश कराए ।
ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वाले वीर सपूतों ने मधुबन थाने में अपने सीने में लगी गोली की परवाह किए बिना अंग्रेजो की चूलें हिला दिया था। इस आंदोलन में ब्रिटिश हुक्मरानों के आदेश पर चलाई गई गोली से दर्जन से ज्यादा क्रांतिकारी शहीद हो गए थे, और सैकड़ो वीर सपूतों का अंग-भंग हो गया था। आजादी मिलने के बाद वीर सपूतों की याद में मधुबन में शहीद स्मारक स्तम्भ का निर्माण कराया गया था जो बदहाली का शिकार होता जा रहा था।परिसर के सुन्दरीकरण के लिए नवसृजित नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि शंकर मद्धेशिया बुधवार को विभागीय अवर अभियंता के साथ पहुंचकर परिसर का सुंदरीकरण और स्मारक के उच्चीकरण के लिए खाका तैयार किया। श्री मद्धेशिया शहीदों की वीरता को नमन करते हुए कहा कि नगर पंचायत के विकास के लिए कार्यों का शुभारम्भ पहले शहीद स्मारक से शुरू होगा। मधुबन का चौमुखी विकास मेरे जीवन का लक्ष्य है। इस अवसर पर मुख्य रूप से पप्पू मिश्र, बलवंत चौधरी, व्यापार मंडल अध्यक्ष गिरीजाशंकर मौर्य, रोहित गुप्ता, राजकुमार गुप्ता, सोनू आदि उपस्थित रहे।