फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत यात्रा में जिले में हुआ जोरदार स्वागत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कैलाश सत्यार्थी के कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के तत्वावधान में बचपन बचाओ के अन्तर्गत निकली भारत यात्रा के मऊ पहुंचने पर जोरदार स्वागत हुआ।नगर के बलिया मोड़ पर मौजूद किड्स किंगडम स्कूल के शिक्षक-शिक्षिकाओं और बच्चों के साथ भुजौटी तक भारत यात्रा के सदस्यों द्वारा जागरुकता रैली निकाला गया। जागरुकता रैली में बचपन बचाओं के बारे में तख्तियों पर विस्तार से दर्शाया गया।
विज्ञापन

स्कूल पहुंचने पर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के डायरेक्टर राकेश सेंगर व सम्पूर्णा बेहुरा द्वारा फीता काट कर एवं दीप प्रज्वल्लित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।कार्यक्रम में सर्वप्रथम छोटे बच्चों के द्वारा स्वच्छ भारत अभियान के तहत नाटक प्रस्तुत किया गया। जिसमें बच्चों ने स्वच्छता के प्रति संदेश देकर लोगों को जागरूकता किया। इसके उपरांत स्वागत गान प्रस्तुत किया गया। जिसमे बच्चों ने हिंदी के साथ.साथ संस्कृत भाषा के द्वारा अपनी संस्कृती से लोगो को परिचय कराया तथा स्वागत गान के उपरांत बचपन बचाओ पर एक नृत्य प्रस्तुत किया गया जिसमें बच्चों ने समाज में बच्चों के शोषण एवं उनके व्यापार को प्रस्तुत किया। नृत्य ने दर्शकों के साथ.साथ भारत यात्रा पर आए अतिथियों को भावुक कर दिया। कार्यक्रम में आगेकैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउंडेशन के लोगो ने विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाओं को समाज में बच्चों के प्रति हो रहे दुर्व्यवहार के प्रति जागश्रूक किया एवं अपने उत्तरदायित्व को समझने के प्रति सचेत किया। बचपन बचाओ की डायरेक्टर राकेश सेंगर व सम्पूर्णा बेहुरा ने मंच के माध्यम से अपने द्वारा किये गये कार्यो का जानकारी प्रदान की तथा कहा की हम समाज में कार्य तो करते है।परन्तु अपने उत्तरदायित्व के प्रति सचेत नही रहते है ।साथ ही उन्होंने ने कैलाश के बचपन को बचाने के प्रति आगाह करते हुए कहा की समाज में देखते सब है पर आवाज कोई नही उठाता।आज से हमें मिलकर देखना भी हैं और उसके खिलाफ आवाज भी उठानी हैं। बच्चों के प्रति हो रहे दुर्व्यवहार को दूर करने की उन्होंने शपथ भी दिलवाई।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान द्वारा किया गया। भारत यात्रा में में मुख्या रूप से राकेश सेंगर ,सम्पूर्णा बेहुरा ,वीर नारायण,गोविन्द खनाल,सुनील कुमार,कीर्ति टिक्कू,संतोष कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।इस कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या स्वप्निल ठाकुर द्वारा भारत यात्रा पर आए अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। एवं बच्चों के प्रति सचेत रहने को लेकर सन्देश भी दिया।इस आयोजन में मुख्य रूप से विद्यालय प्रधानाचार्या स्वप्निल ठाकुर,प्रियंका पाण्डेय,शशि सिंह,रेखा खण्डेलवाल,शिखर राय,स्मृति सिंह,शशिकांत तिवारी,राजेश यादव,सुनील कुमार,रूचि त्रिपाठी,पूजा राय,संतोष पाण्डेय आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें