फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनपद स्तरीय अन्त्योदय मेला तैयारी बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पं.दीनदयाल उपाध्याय जन्मशती वर्ष के अवसर परजनपद स्तरीय तीन दिवसीय अंत्योदय मेला एवं प्रदर्शनी 21, 22 और 23 सितंबर नगर पालिका कम्यूनिटी हाल बकवल में किया जाएगा।
विज्ञापन

इसी मेले एवं प्रदर्शनी की तैयारियों के लिए जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सभी संबंधित अधिकारियों की बैठक मंगलवार को हुई। डीएम ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी अधिकारी अपने देख-रेख में अपना स्टाल लगवाना तय करें। हिदायत दी कि 21 सितंबर को सभी अधिकारी स्वयं उपस्थित रहेंगे। विभागाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रदर्शनी ऐसी लगनी चाहिए कि लोग सभी योजनाओं की विस्तृत जानकारी पा सकें। जिलाधिकारी ने सूचना विभाग द्वारा पंजीकृत कलाकारों द्वारा वहॉ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम कराने के निर्देश दिये। 21 सितंबर को प्रधानमंत्री आवास योजना, शौचालय के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र देने का निर्देश दिया।
डीएम ने कृषि विभाग को सभी कृषि यंत्रों, बीजों को रखवाने , खाद की सब्सिडी आदि की जानकारी प्रदर्शित करने वाले स्टाल लगवाने , मुख्य चिकित्साधिकारी को सभी जाचं तथा नि:शुल्क दवाइयों सहित डाक्टरों की तैनाती करने के निर्देश दिए। 22 सितंबर को जिला विद्यालय निरीक्षक को बडे़ स्कूलों के छात्रों द्वारा वाद विवाद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं बच्चों को प्रदर्शनी में भ्रमण कराने का निर्देश दिया। 23 सितंबर को जिला वेसिक शिक्षा अधिकारी को प्राइमरी तथा जूनियर हाई स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम ,प्रदर्शनी का भ्रमण एवं वाद विवाद प्रतियोगिता कराने के निर्देश दिया गया। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एससी सिंह, जिला कृषि अधिकारी, मेश कुमार, जिला विकास अधिकारी विजय शंकर राय सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें