फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिारा स्टेशन पर शीघ्र होगा सेवा का विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सब कुछ ठीक ठाक रहा तो शीघ्र ही इंदारा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्री सेवाओं का विस्तार होगा। यात्री सेवा विस्तार के क्रम में टूवे पीपी सेल्टर, वाटर सप्लाई तथा प्रकाश की व्यवस्था का कार्य स्वीकृत कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन पर व्याप्त अव्यवस्था को अमर उजाला ने अपने आठ अप्रैल 2017 को पेज नंबर छह पर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला संयोजक राघवेंद्र राय शर्मा ने खबर की कटिंग को प्रधानमंत्री कार्यालय भेजा। मंडल वाणिज्य प्रबंधक पीएमओ को रिपोर्ट भेजने के साथ ही शिकायतकर्ता को भी अवगत कराया है।
विज्ञापन

इंदारा जंक्शन वाराणसी मंडल का डी श्रेणी का स्टेशन होने के बाद भी यहां यात्री सुविधाओं का टोंटा रहता है। यहां से मऊ, बलिया, वाराणसी, गोरखपुर, मुंबई, दिल्ली आदि महानगरों के लिए जाते हैं। भारी भीड़ होने के बाद भी लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ता है। रात के समय अंधेरा पसरा रहता है। अमर उजाला ने अपने आठ अप्रैल 2017 को पेज नंबर छह पर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का अभाव शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के जिला संयोजक राघवेंद्र राय शर्मा ने खबर की कटिंग को प्रधानमंत्री कार्यालय भेजा। पीएमओ ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मंडल वाणिज्य प्रबंधक वाराणसी से रिपोर्ट मांगा। मंडल वाणिज्य प्रबंधक वाराणसी ने अपने रिपोर्ट में लिखा है कि इंदारा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। इसके तहत टूवे पीपी सेल्टर, वाटर सप्लाई तथा प्रकाश की व्यवस्था का कार्य स्वीकृत कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें