सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन के 22 सदस्यीय नई कार्यकारिणी के लिए आगामी 16 जनवरी को होने वाले मतदान के पूर्व बृहस्पतिवार को अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर पहले दिन 17 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।
नामांकन शुक्रवार 9 जनवरी को भी दाखिल होगा। यह जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी मुहम्मद एकबाल ने बताया कि नामांकन के पहले दिन अध्यक्ष पद पर अमरनाथ सिंह, राजेंद्र राय और शमसुल हसन ने नामांकन दाखिल किया।
वहीं वरिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए गौरीशंकर पांडेय ने नामांकन दाखिल किया। साधारण उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए दिलीप कुमार सिंह और राजेश चौधरी ने नामांकन दाखिल किया। जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद के लिए गौरव पांडेय ने नामांकन दाखिल किया।
वहीं संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए दिलीप कुमार पांडेय और राहुल कुमार तथा कोषाध्यक्ष के लिए नरेंद्र प्रताप सुबोध और अमरनाथ प्रजापति ने नामांकन दाखिल किया।
वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के छह पदों के लिए अमित कुमार सिंह, महबूब अशरफ खान, मनोज कुमार और तनवीर अहमद ने नामांकन दाखिल किया। वहीं कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के छह पदों के लिए अबुसाद और अशोक कुमार सूर्या ने नामांकन दाखिल किया।
नामांकन शुक्रवार को भी दाखिल होगा। इस दौरान एल्डर कमेटी के सदस्य दीनानाथ यादव, रविंद्र लाल श्रीवास्तव, सर्वेश सिंह के अलावा जकी अहमद और राकेश वर्मा ने अपना योगदान दिया।