जिला अस्पताल पर महिला को कोरोना की वैक्सिन लगातीं महिला स्वास्थकर्मी।
- फोटो : MAU
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को जिले में 166 नए मरीज मिले है।इसमें 121 मरीज एंटीजेन टेस्ट में मिले है।इसके साथ जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 1350 पहुंच गई है।
सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को 1267 लोगों की जांच 20 मेडिकल टीमों द्वारा की गई।इसमें 121 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव मिली।वहीं आजमगढ़ से आई 579 आरटीपीसीआर रिपोर्ट में 41 जबकि ट्रूनाट जांच में 4 संक्रमित मिले।संक्रमित मरीज में बड़राव सीएचसी से एक, लैरोदोनवार से तीन, डांडी से तीन, कोपागंज थाना से दो, इमिलिया से सात, पुरानी तहसील से तीन, रानीपुर से तीन, पिपरसाथ से सात, अरदौना से चार, खड़गली से दस सहित 166 मरीज मिले है।इसके साथ अब कुल मरीजों की संख्या चार हजार 971 पहुंच गई।इसमें तीन हजार 580 लोग रिकवर हो चुके है।41 मरीजों की मौत हो चुकी है, सक्रिय 1350 मरीजों में से 1128 मरीजों का उपचार होम आईसोलेशन में किया जा रहा है।