जिलास्तरीय साइबर सेल की मॉनीटरिंग में थानों पर गठित साइबर टीम ने 164 गुमशुदा मोबाइल बरामद किया है। सभी की कीमत करीब 41 लाख रुपये है। एसपी कमलेश बहादुर के नेतृत्व में शुक्रवार को सभी को मोबाइल सुपुर्द कर दिया गया।
एसपी ने बताया कि साइबर सेल टीम ने ceir.gov.in पोर्टल की मदद से ट्रेस कर मोबाइल फोन बरामद किया है। बताया कि मोबाइल गुम होने पर स्थानीय थाना पर जाकर लिखित प्रार्थना पत्र देकर अपनी शिकायत दर्ज कराएं या मोबाइल एप यूपीकॉप के माध्यम से पूरा विवरण दर्ज करें।
बाद में मोबाइल के साथ गुम नंबर पर नया सिमकार्ड खरीदें। इसके साथ ही सीईआईआर पोर्टल पर भी मोबाइल का विवरण दर्ज करने के बाद नंबर पर पंजीकरण संख्या मिलेगी, जिसे सुरक्षित रखें। साइबर टीम द्वारा मोबाइल ट्रेस करने पर आपके नंबर पर मेसेज के माध्यम से जानकारी मिलेगी।
थाने या कोतवाली और बरामदगी
मऊ कोतवाली – 12
सरायलखंसी – 23
दक्षिणटोला – 17
साइबर थाना -
11
रानीपुर – 12
चिरैयाकोट – 3
मुहम्मदाबाद - 9
कोपागंज - 18
घोसी - 16
दोहरीघाट – 11
मधुबन – 15
रामपुर – 4
हलधरपुर - 13