फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हम बच्चों का नारा है शिक्षा अधिकार हमारा है,

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत गुरुवार को परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने ब्लाकस्तरीय स्कूल चलो अभियान तथा मतदाता जागरुकता रैली निकाली। रैली को उपजिलाधिकारी घोसी सीएल सोनकर तथा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

रैली में शामिल विभिन्न परिषदीय विद्यालयों से आए बच्चे अपने हाथों में पोस्टर बैनर लिए हम बच्चों का नारा है शिक्षा अधिकार हमारा है, आधी रोटी खाएंगे स्कूल पढ़ने जाएंगे आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली में परिषदीय विद्यालयों सहित अन्य विद्यालयों के बच्चों नगर का भ्रमण किया गया। साथ ही नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से परिषदीय विद्यालयों में नामांकन कराने के प्रति तथा मतदान के लिए लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया। इस अवसर पर कृष्ण चंद्र राय, अमरेश राय, हरिकेश राय, सतीश राय, अजय कुमार शुक्ल, अविनाश गुप्ता,नीरज कुमार, सुजीत राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें