फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन का वेतन काटे जाने से नाराज शिक्षकों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग की तरफ से आयोजित मीना मंच के प्रशिक्षण कार्यशाला में वाट्सएप पर सूचना देने के बाद भी न पहुंचने का आरोप लगाते हुए 24 शिक्षकों का तीन दिन का वेतन विभाग द्वारा काट दिया गया। जैसे ही उक्त मामले की जानकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय के सुगमकर्ता अध्यापकों को हुई तो आक्रोशित होकर गुरुवार को बीआरसी खुखुंदवा पर पहुंचकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। शिक्षिकाओं का कहना था कि उक्त प्रशिक्षण के संबंध में सूचना प्राप्त नहीं हुई थी। मामले की जानकारी होने पर घंटे भर बाद बीआरसी पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी ने तीन दिन का कटा हुआ वेतन खाते में भेजे जाने का आश्वासन दिया। तब जाकर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

घोसी विकास खंड में सात,आठ तथा नौ मार्च को बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा मीना मंच प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई थी। जिसमे कोपागंज ब्लॉक के कुल 44 उच्च प्राथमिक विद्यालयों पर तैनात सुगमकर्ता अध्यापक अध्यापिकाओं को जाना था। उक्त प्रशिक्षण में जाने वाले अध्यापकों को एनपीआरसी द्वारा वाट्सएप पर सूचना भेजा गया था। प्रशिक्षण कार्यशाला में कोपागंज ब्लॉक की 24 अध्यापक अध्यापिकाओं पर सूचना के बाद भी न पहुंचने का आरोप लगाते हुए विभाग द्वारा तीन दिन का वेतन काट दिया गया। जबकि अध्यापकों को जानकारी होने के बाद बीआरसी पर उक्त प्रशिक्षण में न पहुंचने के संबंध में लिखित स्प्ष्टीकरण भी बीआरसी को उपलब्ध कराया गया था। जैसे ही ब्लॉक के 24 अध्यापक अध्यापिकाओं को वेतन काटे जाने की सूचना मिली तो सभी आक्रोशित होकर स्कूल में छुट्टी के बाद ब्लॉक संसाधन केंद्र खुखुंदवा पर पहुंचकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। लगभग दो बजे के करीब अध्यापकों के पहुंचने की सूचना प्राप्त होते ही खंड शिक्षा अधिकारी मौके पर पहुंच गए। अध्यापकों से वार्ता कर मामले से अवगत होकर सभी को आश्वत किया कि तत्काल कटा वेतन खाते में भेज दिया जाएगा। तब जाकर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें