फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईटेंशन करंट के लटके तार से टकराई गाड़ी में उतार करंट, दो झुलसे

विज्ञापन
विज्ञापन
मझवारा। घोसी तहसील क्षेत्र के सेमरी जमालपुर सरवानपुर गांव के पास शनिवार को एक टाटा मैजिक में शनिवार को लटके हाईटेंशन वोल्ट करंट का तार उस समय छू गया, जब टाटा मैजिक टमाटर लोड करने के लिए जा रही थी। इस घटना में वाहन में सवार दो लोग जहां गंभीर रुप से झुलसे, वही वाहन में भी आग लग गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल बिजली आपूर्ति ठप कराई । जिसके बाद दोनों की जान बच सकी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस झुलसे दोनों लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाई।
विज्ञापन

कोपागंज थाने के महुआर बसगितिया गांव निवासी प्रदीप की टाटा मैजिक को लेकर उनके चालक और खलासी नित्य की भांति माल आदि लोड करने के लिए निकले। इस दौरान सेमरी जमालपुर के पास मौजूद सरवानपुर गांव से टमाटर लोड करना था। शनिवार की सुबह 10 बजे के करीब इंदारा के करीमाबाद गांव निवासी चालक गयासुद्दीन वाहन लेकर जैसे ही सेमरी जमालपुर सरवानपुर मार्ग पर पहुंचा, तभी ढीला होकर लटके बिजली के हाईटेंशन तार से टाटा मैजिक की छत छू गई। जिसके बाद मैजिक में आग लग गई, साथ ही मैजिक में सवार चालक गयासुद्दीन पुत्र नुरुद्दीन और इंदारा निवासी खलसी फहीमुद्दीन बुरी तरह झुलस गए। यह देख वहां मौजूद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत बिजली कटवा दिया। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची एंबुलेंश दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराई। हादसे के बाद बिजली विभाग की बडी लापरवाही सामने आ गई। कि जब इतने छोटे वाहन पर बिजली का हाईटेंशन तार टकरा जाता है तो बडे वाहनों का गुजरना कितना मुश्किल होगा। यह हादसा बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। इस संबंध में बात करने पर एसडीओ भानू प्रताप ने कहाकि ढीले तार को टाइट करने का काम चल रहा है। देखवाया जाता है कि यह तार क्यों नहीं टाइट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें