फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भीक होकर करें मतदान, डरें नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
संसदीय चुनाव के मद्देनजर रतनपुरा और कोपागंज बाजार में पुलिस और आरएएफ की ओर से फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च आरएएफ के इंस्पेक्टर गिरिजेश कुमार प्रजापति और रतनपुरा पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुमार यादव के संयुक्त नेतृत्व में निकाला गया। फ्लैग मार्च पुलिस चौकी से होते हुए रतनपुरा बाजार के नेता चौराहा, सदर बाजार होते हुए रतनपुरा भीमपुरा तिराहे तक गया । मार्च के माध्यम से फोर्स ने लोगों में आत्म विश्वास जगाया। रूट मार्च रतनपुरा भीमपुरा तिराहे पर पहुंचा तो लोगों की भीड़ बढ़ गई। अशोक कुमार यादव ने बताया कि संसदीय चुनाव के मद्देनजर थाना क्षेत्र में शांति सौहार्द बनाए रखना मार्च का प्रमुख उद्देश्य है।
विज्ञापन

रूट मार्च में विवेक कुमार मिश्र, जियाउल हक इस्लाम, बद्रीनाथ, विनोद कुमार सहित दो सौ पुलिसकर्मियों ने भाग लिया। पुलिस ने पिपरसाथ ,बिलौवा, सिधवल, नगवा इत्यादि गांव में भी अपने पुलिस बल के साथ मार्च किया।
उधर, कोपागंज थाना क्षेत्र के क़स्बा नगर पंचायत कोपागंज, अदरी, कुर्थीजाफरपुर, ग्राम पंचायत फतहपुर ताल नरजा, इटौरा डोरीपुर, कसारा, रईसा पिपरोता, धवरियासाथ, कोपा कोहना, इंदारा में पुलिस व आरएएफ, पीएसी फ़ोर्स द्वारा रूट मार्च किया गया।
विज्ञापन

वही क्षेत्राधिकारी घोसी नंदलाल, उमेश यादव, सुधाकर सिंह द्वारा शिवपुर गाड़ा व कोपागंज क़सबा के चौक भरत मिलाप चमन रोड होते हुए उक्त स्थानों पर बनाये जाने वाले मतदान स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही संबंधित मतदान स्थलों के लोगों से भी बातचीत करते हुए उन्हें पूरी निर्भीकता से मतदान करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें