उत्तर प्रदेशीय मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुुशील त्रिपाठी के जनपद में प्रथम आगमन पर पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने फूलमाला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।
इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुुशील त्रिपाठी ने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा कराने के लिए संगठन स्तर से कार्य हो रहा है। कर्मचारियों के मान सम्मान के लिए अंतिम दम तक संघर्ष किया जाएगा। लोकसभा चुनाव के चलते आचार संहिता लागू है। चुनाव बाद कर्मचारियों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष रखा जाएगा। इस अवसर पर रामधनी पांडेय, विजय प्रकाश पांडेय, रमेश पांडेय, रेनू यादव, शमीम रजा, मोहन राम, लालचंद आदि शामिल रहे।