रानीपुर। ब्लाक क्षेत्र के जनता पीजी कॉलेज प्रागंण में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के चौथे दिन सोमवार को एनएसएस कैडेट्स द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया गया। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने साफ-सफाई कर स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया।
चौथे दिन शिविर का शुभारंभ कॉलेज प्रबंधक धनज्जय सिंह द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित और दीप जलाकर किया गया। इसके बाद एनएसएस कैड्टस को संबोधित करते हुए कहा कि शिविर में सीखे प्रशिक्षण तथा अनुभवों को आत्मसात कर सामाजिक हितों में इसको अमल करने का प्रयास करे। जिससे शिविर का सार्थकता पूरी हो सके। इसके बाद एनएसएस कैड्टस द्वारा भुईली गांव मार्ग की सफाई कर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. रामबदन, संजय यादव, रामप्रवेश सिंह सहित समस्त एनएसएस कैडेट्स मौजूद रहे।