फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के जिला मंत्री को मिली धमकी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के दरगाह गांव निवासी तथा भाजपा के जिला मंत्री और प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष ने रविवार को पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र बहादूर सिंह को पत्र लिखकर जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई।
विज्ञापन

पत्र में जिला मंत्री ने मोबाइल फोन पर अज्ञात बदमाश द्वारा जान से मारने की धमकी देने की बात कही। साथ ही पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था की मांग की। उधर एसपी के निर्देश पर पुलिस ने अज्ञात बदमाश के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
पत्र में दरगाह निवासी तथा जिलामंत्री प्रशांत गुप्त ने बताया कि 16 फरवरी को अपने पार्टी कार्यालय पर पार्टी से संबधित गतिविधि में कार्य कर रहा था। इसी दौरान शाम 4.24 पर उसके मोबाइल पर एक अनजान नंबर से फोन आया। जहां उसके द्वारा अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए उसे जाने से मारने की धमकी दी। साथ ही धमकी दी कि जिस तरह से उसके पिता के साथ घटना घटी थी, उसी तरह से उसके साथ घट सकती है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके पिता के साथ अप्रिय घटना हो चुकी है । जिसका प्राथमिकी लखनऊ कैंट थाने में पंजीकृत है। उधर एसपी ने मामले की गंभीरता को लेते हुए मधुबन पुलिस को मामले की जांच का निर्देश दिया। जहां पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें