घोसी कोतवाली के कल्याणपुर निवासी पीएसी के जवान संजय कुमार की गोरखपुर में हार्ट अटैक से मौत की सूचना रविवार को उसके गांव आने पर परिवार के लोग शोक में डूब गए। सूचना मिलते ही मृतक के चाचा मंगला वाराणसी रवाना हो गए। कल्याणपुर निवासी संजय कुमार 46 पुत्र धीरेन 36वीं बटालियन रामनगर वाराणासी में कार्यरत थे। संजय के पिता धीरेन वाराणसी में मकान बनवाकर परिवार के साथ रहते हैं। संजय के एक रिश्तेदार पंकज कुमार भरी पीएसी में गोरखपुर में नियुक्त थे। पंकज की मार्गदुर्घटना में मौत हो गई थी। संजय गोरखपुर में पीएसी की ओर से आयोजित शोकसभा में भाग लेने गए थे। कार्यक्रम में ही शनिवार को उनको हार्ट अटैक हुआ और उनकी मौत हो गई। सूचना पर सत्यराम जनता इंटर कालेज कल्याणपुर के प्रबंधक विनोद सिंह, राजमंगल यादव, राजनारायण यादव, संतोष सिंह, रविशंकर आदि ने पहुंच सांत्वना दी।