फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन विभाग ने मनाया बर्ड फेस्टिवल

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। जिले में विश्व वेटलैंड दिवस के उपलक्ष्य में वन विभाग द्वारा तहसील के तालरतोय पर एक दिवसीय बर्ड फेस्टिवल मनाया गया। इस फेस्टिवल में ग्रामीण क्षेत्र के तमाम लोगों के साथ कई स्कूल के बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला वनाधिकारी संजय विश्वाल ने लोगों को इस दिवस और कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया और लोगों में पशु पक्षियों के प्रति सहानुभूति रखने और उनसे मित्रवत व्यवहार करने की सीख दिया। कार्यक्रम में शहीद इंटर कॉलेज के स्कूली बच्चों के बीच पोस्टर व निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को पुरस्कार प्रदान कर उनको सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रभुनाथ पांड़ेय, अश्वनी कुमार राय, अनिल कुमार, प्रभुनाथ, अभिषेक सिंह,शहीद इंटर कॉलेज के प्राचार्य योगेंद्र सिंह, डॉ. बसर, गुलाबचंद्र ,जयबहादुर सिंह, रामनाथ यादव, राजेश श्रीवास्ताव आदि मौजूद रहे।
इनसेट
सूचना दीजिए तुरंत होगी कार्रवाई
मधुबन। कार्यक्रम में डीएफओ संजय विश्वाल ने कहा कि तालरतोए का खास आकर्षण यहां आने वाले विदेशी साइबेयन पक्षी हैं। लेकिन कुछ पर्यावरण दुश्मनों द्वारा अपने स्वार्थ के लिए इसको नुकसान पहुंचाया जा रहा है। डीएफओ ने लोगों से अपील की कि इस पर अंकुश लगाने के लिए वे सजग रहें ओर ऐसे लोगों की सूचना तत्काल पुलिस और वन विभाग को दें, जिससे उन पर कठोर कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें