फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत की बैठक में जोर शोर से उठा पात्र गृहस्थी का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन
रानीपुर। ब्लाक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक शनिवार को ब्लाक प्रमुख नीति सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष में विकास जुड़ी योजनाओं के बारे में विचार विमर्श के साथ ही जन प्रतिनिधियों द्वारा विकास से संबंधित प्रस्ताव लिए गए। बैठक में पात्र गृहस्थी मुद्दे को लेकर ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने चर्चा की। जिसमें राशन कार्ड के पात्रों-अपात्रों को लेकर भी बहस हुई। साथ ही पूर्ति विभाग से बैठक में कोई भी संबंधित अधिकारी के न उपस्थित रहने के कारण ब्लाक प्रमुख से लेकर सदस्यों ने नाराजगी जताई। बैठक में पिछले वित्तीय वर्ष के कार्यों की पुष्टि की गयी। वित्तीय वर्ष 2019-20 के विकास से संबंधित क्षेत्र पंचायत और ग्राम पंचायत के विकास से संबंधित प्रस्ताव लिए गए। बैठक को संबोधित करते ब्लाक प्रमुख नीति सिंह ने कहा कि क्षेत्र पंचायत का सर्वांगीण विकास ही हमारा लक्ष्य है। सदस्य गण ऐसी विकास की योजनाएं बनायें जिससे अधिक से अधिक लोगों को लाभ मिल सके। खंड विकास अधिकारी रजनीश कुमार सिंह ने केंद्र सरकार राज्य सरकार के द्वारा चलाये जा रहे स्वच्छ भारत मिशन शौचालय मनरेगा विधवा पेंशन विकलांग पेंशन, समाज कल्याण विभाग के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी।
विज्ञापन

इसी क्रम में पूर्व ब्लाक प्रमुख अरुण सिंह ने कहा कि 2019/20 के कार्य योजन अत्यंत कल्याणकारी साबित होगी। क्योंकि इसमें सभी जनप्रतिनिधियों द्वारा विकास से संबंधित सुझाव लिए गये हैं। जो गांवों के विकास में अहम भूमिका निभायेंगे। साथ साथ केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं पर प्रकाश डाला। बैठक में समाज कल्याण, सिंचाई स्वास्थ्य पशु पालन, कृषि , बाल विकास नारी सशक्तीकरण द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर सहायक विकास अधिकारी पंचायत सुरेंद्र नाथ यादव ,ग्राम प्रधान बृजेश सिंह, हरेंद्र चौहान ,नंदलाल राजभर, मनीष सिंह, संजीव सिंह, पवन सिंह ,शिवगोविंद चौहान, हृदय शंकर सिंह, अमित कनौजिया, अजीत यादव, प्रेमचन्द सहित काफी संख्या क्षेत्र पंचायत व ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें