मऊ। जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यालय बकवल में शुक्रवार को महिला कांग्रेस की एक समीक्षा बैठक संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में महिला कांग्रेस पूर्वी जोन की प्रदेश अध्यक्ष शहला अहरारी मौजूद रहीं। बैठक में महिला कांग्रेस को मजबूत करने को लेकर चर्चा हुई।
शहला अहरारी ने कहा कि महिला कांग्रेस को मजबूत तथा सशक्त बनाने हेतु महिला कांग्रेस बूथ कमेटी तैयार करेगी। जोकि महिला बूथ कमेटी लोकसभा चुनाव में सक्रिय रूप से पार्टी के उम्मीदवारों की जीत में अहम भूमिका निर्वाह करेगी। कहा कि महिला कांग्रेस को और सशक्त तथा मजबूत बनाने के लिए बूथ से लेकर जिला स्तर पर ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जोड़ने के जल्द ही ‘महाजनसंपर्क अभियान’ चलाया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष अवनीश कुमार सिंह, मीडिया प्रभारी सुशील चौधरी, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंपा भारद्वाज , नगर अध्यक्ष सुशीला श्रीवास्तव, सीमा परवीन, वंदना तिवारी, भानमती चौहान, एकादशी राजभर, ममता आदि मौजूद रही।