फतहपुर मंडाव। स्वर्ण व्यापारियों की बैठक रविवार को क्षेत्र के मर्यादपुर बाजार में हुई। इसमें देवरिया में बदमाशों द्वारा स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारने की घटना पर आक्रोश प्रकट किया। साथ ही सर्राफा व्यवसायियों ने अपनी दुकानें बंद कर विरोध प्रकट किया।
इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष आनंद वर्मा सोनी ने कहा कि प्रदेश में अपराध का ग्राफ बढ़ने से व्यापारी अपने को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। देवरिया में बदमाशों द्वारा सराफा व्यवसायी को गोली मारने की घटना की जितनी निंदा की जाए कम ही है। घटना के बाद बदमाशों की गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। देवरिया में स्वर्ण व्यवसायी को गोली मारने के विरोध मे मर्यादपुर बाजार मे सभी स्वर्ण व्यवसायियों ने ने अपनी दुकानें बंद कर विरोध प्रकट किया। इस मौके पर सोनू जायसवाल, अजय वर्मा, संजय वर्मा, जितेंद्र वर्मा, वरुण सोनी,दुर्गेश सोनी आदि शामिल रहे।