मधुबन। उत्तर प्रदेश बेसिक हेल्थ वर्कर्स एसोसिएशन की बैठक रविवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव ब्लाक मुख्यालय पर हुई। बैठक अजय कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें संगठन की मजबूती पर बल दिया गया। साथ ही आठ जनवरी को महानिदेशक को संबोधित मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन के अध्यक्ष अजय कुमार ने कहा कि संवर्ग की वेतन विसंगति दूर किया जाए। प्रशिक्षण अवधि की समानता स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी सेवा नियमावली, रिक्त पदों पर जल्द भर्ती का निर्णय लिए जाने की मांग को पूरा नहीं किया जा सका है। कहा कि आठ जनवरी को महानिदेशक को संबोधित मुख्य चिकित्साधिकारी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। 16 जनवरी तक मांगों पर पर सरकार द्वारा ठोस निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेश के सभी स्वास्थ्य कार्यकर्ता स्वास्थ्य पर्यवेक्षक कार्य बहिष्कार कर 17 जनवरी से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। बैठक में फूलचंद, संदीप, शशिकांत, राजेश, सुशील आदि शामिल रहे।