फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना तौल में घटतौली पर भड़के किसान, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। किसान सहकारी चीनी मिल घोसी द्वारा किसानों के गन्ने की घटतौली से आक्रोशित किसानों ने जिला पंचायत सदस्य अवधेश बागी के नेतृत्व में चीनी मिल प्रशासन के विरुद्ध राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर जाम लगा दिया। किसानों ने मिल के महाप्रबंधक का पुतला भी फुुंका। सड़क पर जाम लगाने की सूचना पर एसडीएम डॉ. सीएल सोनकर किसानों के पहुंचे और गन्ना तौलने वाली दो काटा मशीनों की जांच की। जहां एक में कमी मिलने पर कार्रवाई का निर्देश दिया। लेकिन किसान डीएम को बुलाने की मांग को लेकर मौके पर जमेे रहे।
विज्ञापन

मधुबन थाना क्षेत्र के शिशवा देवरा गांव निवासी किसान भुल्लन चौहान बुधवार को गन्ने लेकर मिल पहुंचे, जहां गन्ने की तौल 20 कुंतल कम होना पाया। घटतौली की जानकारी मिलते ही किसानों ने जिला पंचायत सदस्य अवधेश बागी के नेतृत्व में चीनी मिल के प्रबंधक का पुतला फूंकने के साथ ही नेशनल हाईवे को घंटों जाम कर कार्रवाई की मांग करने लगे। इसके बाद उपजिलाधिकारी घोसी डॉ. सीएल सोनकर ने मौके पर पहुंच कर तौल करने वाली दो काटों की जांच किया। जिसमें एक में कमी पाया। इस पर नाराजगी जताते हुई जीएम केएम सिंह से पूछताछ करने के साथ कार्यवाही की बात कही। हालांकि इसके बाद धरनारत लोगों ने चीनी मिल को बंद करने व जिलाधिकारी मऊ को मौके पर पहुँचने की मांग करने लगे। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक धरना जारी रहा।
जिलापंचायत सदस्य अवधेश बागी ने कहा कि मिल में बराबर घटतौली की शिकायत मिल रही थी।इस को लेकर कई बार शिकायत किया गया था। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य अवधेश बागी, घोसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष अरविंद कुमार पांडेय, खुर्शीद खान, किसान नेता हीसामुद्दीन, रुआब खान, राजमंगल यादव राघवेन्द्र राजभर प्रधान सहित अन्य लोग उपस्थित रहें। इस संबंध में एसडीएम डॉ सीएल सोनकर ने बताया कि किसानों की शिकायत थी कि गन्ना तौल में घटतौली हो रही है।जांच में एक तौल काटे में कुछ कमी पाई गई है। दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें