फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान चलाकर दिया स्वच्छता का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरीडीह। परदहां ब्लाक के कोटवा स्थित जय मॉ खंडवारी महिला महाविद्यालय में सोमवार को सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का शुभारंभ प्रबंधक अरविंद यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।
विज्ञापन

शिविर के पहले दिन एनएसएस कैडेट्स द्वारा कॉलेज प्रागंण और आस पास क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इससे पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सांस्कृतिक गीत, कजरी के माध्यम से समाज में फैली बुराइयों पर कड़ा प्रहार किया। वहीं छात्राओं के एक दल द्वारा दहेज एक दानव एकांकी नाटिका प्रस्तुत कर लोगों को दहेज कुप्रथा पर कटाक्ष किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी मनिराम यादव, धर्मेंद्र कुमार, प्रमिला यादव, अंबिका निगम, अर्पणा राय, रोशन यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें