मऊ। नगर के नियामुपुर स्थित सेंट्रल एकेडमी में शनिवार को विज्ञान तथा कला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बाल वैैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी रहे।
प्रदर्शनी में तीसरी कक्षा के छात्रा जयती, उजमा ने सड़क सुरक्षा के माडल तथा 10वीं की छात्रा प्रत्यक्षा द्विवेदी, सोबिया रेहान ने जैव विविधता का माडल पेश किया। नौवीं की छात्रा स्वाती सिंह ने परंपरागत ज्ञान प्रणाली आकर्षण का केंद्र रहा। आर्ट क्राफ्ट क्षेत्र में बच्चों ने कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिली। बच्चों ने बेकार हो चुकी वस्तुओं को झूमर आदि अन्य सजावटी वस्तुओं में परिवर्तित कर अपने कौशल का परिचय दिया। मुख्य अतिथि चेयरमैन तैयब पालकी ने बाल वैज्ञानिकों के प्रस्तुत माडल का अवलोकन किया। साथ ही बच्चों की प्रतिभा को सराहा।