मऊ। नगर के राजकीय आईटीआई कॉलेज परिसर में सोमवार को कौशल विकास मिशन, सेवायोजन कार्यालय और राजकीय आईटीआई कॉलेज के संयुक्त तत्वाधान में एक रोजगार मेला का आयोजन किया गया। मेले में पांच कंपनियों के प्रतिनिधि शामिल हुए। मेले में साक्षात्कार के बाद 278 युवाओं को रोजगार अधिकारी द्वारा नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।
सोमवार को गाजीपुर तिराहा स्थित राजकीय आईटीआई कॉलेज में आयोजित रोजगार मेला में सुबह दस बजे से जिले के अलावा बलिया, गाजीपुर, मधुबन, दोहरीघाट, घोसी, मुहम्मदाबाद गोहना और घोसी आदि जगहों से युवा पहुंचे। मेले में 526 युवाओं ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। जहां मेले में माइक्रोटर्नर, जेबीएम ऑटो मून लाइट, इंटेक्स टेक्नोलॉजी, हैवेल्स इंडिया और सारा टेक्सटाइल कंपनियों के प्रतिनिधियों ने इन युवाओं का साक्षत्कार लिया। जहां 278 युवाओं को साक्षात्कार के बाद नियुक्ति पत्र जिला रोजगार अधिकारी वकील अहमद अंसारी और आईटीआई कॉलेज के प्राचार्य भूपेंद्र पाल द्वारा नियुक्ती पत्र वितरित किया गया। इस मौके पर आशुतोष पांडेय, सर्वेश दुबे, गोपाल दुबे, संजय सोनकर, रामप्रताप मल्ल, रमेश यादव, कैलाश राम आदि मौजूद रहे।
प्रतिभागियों ने लगाया आरोप
मऊ। मेले में भाग लेने वाले प्रतिभागी राजेश, रतन कुमार और हरविंदर सिंह और भारत भूषण सहित कई ने आरोप लगाया कि मेले में भाग लेने आए कंपनियों के प्रतिनिधियों द्वारा नियुक्ति पत्र में दर्ज वेतन के सापेक्ष कम वेतन देने की बात कहने का आरोप लगाया। इस बाबत प्राचार्य भूपेंद्र पाल का कहना है कि प्रतिभागियों को गलतफहमी हो गई है। जो वेतन उन्हें बताया गया है कि वो पीएफ और दूसरे मद काटकर बताया गया था।