फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पलिया-भरूकवा मार्ग पर आवागमन मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में बदहाल सड़कें स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनी हैं। बजट के अभाव में मुख्यमंत्री द्वारा सड़कों को गड्ढामुक्त करने का आदेश भी बेअसर है। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों की अधिकांश सड़कों की हालत काफी खराब है। यहां कई वर्षों से लोग जर्जर सड़क पर ही आवागमन कर रहे हैं। मार्ग पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। ऐसे में सीएम के गड्ढामुक्त सड़कों के दावों की हवा निकल रही है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मदन, गुड्डू, संजय, अरुण, आशीष, मुकेश आदि लोगों ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 12 वर्ष पहले तीन किमी लंबे पलिया-भरूकवा मार्ग का निर्माण कराया गया था। लेकिन घटिया निर्माण और इसके बाद एक बार भी मरम्मत कार्य न कराए जान से सड़क जगह जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बताया कि मार्ग जर्जर होने के चलते अक्सर राहगीर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। इसमें कुछ लोगों को अपनी जान भी गवांनी पड़ी है। इस संबंध में कई बार क्षेत्रीय विधायक, सांसद व जिलाधिकारी समेत कई अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन इसका कोई लाभ नहीं हुआ। किसी ने भी सड़क निर्माण कराने की जहमत नहीं उठाई है। लोग जर्जर सड़क पर आवागमन करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें