फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहार पर 25 अतिरिक्त बसें चलीं

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली, भाई दूज त्योहार को लेकर परिवहन निगम ने सारी तैयारियां पूरी कर ली है। त्योहार पर भीड़ को देखते हुए रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाने के साथ लखनऊ और गोरखपुर ,बलिया रूट पर 25 अतिरिक्त रोडवेज बसों का संचालन शुरू हुआ।
विज्ञापन

मऊ रोडवेज डिपो की 55 रोडवेज बसें संचालित हो रही हैं। लखनऊ रूट पर वर्तमान में 10 रोडवेज बसों का संचालन किया जा रहा है। त्योहार पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने रोडवेज बसों के फेरे बढ़ाए हैं, साथ ही इस रूट पर 10 अतिरिक्त बसों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया। वहीं गोरखपुर रूट पर चल रही 10 बसों के अलावा 10 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा बलिया, गाजीपुर आजमगढ़, मुुहम्मदाबाद गोहना रूट पर पांच अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इसकी तैयारी पूरी हो चुकी है। इस बावत एआरएम एलआर पाल ने बताया कि यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रोडवेज बस स्टेशन पर कर्मचारियों की तैनाती की गई है। जो यात्रियों को उनकी सुविधा अनुसार बसों की जानकारी देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें