फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाईकर्मियों को नहीं मिला बोनस, रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
परदहां ब्लॉक के 51 गांवों के सैकड़ों सफाई कर्मचारियों को दीपावली में वेतन के साथ बोनस न मिलने से कर्मचारियों में रोष है। बोनस न मिलने से कर्मचारियों ने लामबंद होते हुए दीपावली बाद इसे आवाज उठाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

परदहां ब्लॉक के 51 गांवों में साफ-सफाई के लिए 124 सफाई कर्मचारियों की तैनाती की गई है। दीपावली के त्यौहार पर सफाई कर्मचारियों को बोनस मिलने की उम्मीद थी, लेकिन वेतन का भुगतान होने पर जब उन्हें बोनस नहीं दिया गया। जिस संबंध में कर्मचारियों ने विभाग के अधिकारियों को अवगत कराया। सफाई कर्मचारी के पूर्व अध्यक्ष तबरेज आलम ने बताया कि वेतन के साथ हर सात हजार रुपये का बोनस दिया जाता है, लेकिन इस बार विभाग द्वारा वेतन का भुगतान तो किया गया, लेकिन उन्हें हर साल की भांति बोनस नहीं दिया गया है। बीडीओ छोटेलाल तिवारी का कहना है कि ट्रैजरी में विलंब के चलते बोनस की राशि कर्मचारियों के खाते में नहीं भेजी जा सकी। लेकिन शीघ्र ही उनके खाते में यह राशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें