चिरैयाकोट (मऊ)। थाना क्षेत्र के औसतपुर गांव के पास आजमगढ़ गाजीपुर मार्ग पर एक टेंपो और मोटर साइकिल की मंगलवार की शाम छह बजे आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस घटना में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने टेंपो और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। आजमगढ़ गाजीपुर मार्ग पर मंगलवार की शाम छह बजे आजमगढ़ के थाना जहानागंज क्षेत्र के गांव मशविरमहुआ निवासी राहुल सरोज (22) पुत्र कल्पनाथ सरोज और धर्मेंद्र सरोज (20) पुत्र चंद्रपति सरोज एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर कहीं जा रहे थे कि चिरैयाकोट के औसतपुर के पास उनकी भिड़ंत सामने से आ रहे टेंपो से हो गई। इससे दोनों बाइक सवार घायल हो गए। टेंपो चालक वाहन छोड़ कर फरार हो गया। पुलिस ने टेंपो और मोटरसाइकिल को कब्जे में लेकर दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया।